Latest Bhopal Crime News : महिला की करंट लगने से मौत

Bhopal Crime News : ईटखेड़ी थाना इलाके में झोपड़ी में उजाला करने के लिए ईंट का तार जोड़ रही महिला को करंट लग गया। इससे वह चूल्हे पर गिरी और घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद में उसकी मौत हो गई।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. ईटखेड़ी थाना इलाके में झोपड़ी में उजाला करने के लिए ईंट का तार जोड़ रही महिला को करंट लग गया। इससे वह चूल्हे पर गिरी और घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद में उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई आरसी यादव के अनुसार रुकमणि पत्नी लक्ष्मण केवट (34) निवासी बीनापुर गांव गृहणी थी। उसका पति महनत मजदूरी करता है। गांव में दोनों कच्ची झोपड़ी में रहते हैं, यहां उजाला करने के लिए केवल एक बल्ब लगा है।

ALSO READ

कल सुबह वह खाना बनाते समय बल्ब का तार जोड़कर उसे जलाने का प्रयास कर रही थी। तभी करंट का शॉक लगने से वह चूल्हे पर गिर गई। इससे उसे चोट भी आई। परिजनों ने तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद में परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button