Latest MP News : कोरोना में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 40 हजार जवान होंगे सम्मानित

MP News : प्रदेश में 40 हजार के लगभग पुलिस कर्मियों और अफसरों को कोरोना योद्धा मेडल दिए जाने की तैयारी की जा रही है। कोरोना काल में अपनी जान हथेली पर रखकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों को दिए जाएंगे।

MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में 40 हजार के लगभग पुलिस कर्मियों और अफसरों को कोरोना योद्धा मेडल दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसमें पहले यह तय हुआ था कि कोरोना काल के दौरान फील्ड में पदस्थ रहते हुए अपनी जान हथेली पर रखकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों को दिए जाएंगे, लेकिन इसमें पुलिस मुख्यालय के कुछ कर्मचारियों के नाम भी अब शामिल कर दिए गए हैं। नतीजे में इन मेडल की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गई है।

सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश सरकार ने यह तय किया था कि कोविड के दौरान हुए लॉक डाउन में मैदान में ड्यूटी करने वाले पुलिस अफसर और जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें कोरोना योद्धा मेडल दिया जाएगा। इसके बाद इस मेडल को दिए जाने के लिए फील्ड में तैनात पुलिस अफसरों और जवानों की सूची तैयार की गई। जब यह सूची तैयार की जा रही थी, उसी दौरान पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कुछ कर्मचारी और अफसर भी इन पदक को पाने के प्रयास में लग गए। नतीजे में इन लोगों के नाम भी पुलिस मुख्यालय में जोड़ने पड़े।

प्रदेश में 39 हजार 100 पुलिस जवानों और अफसरों को दिया जाना है। इस साल मार्च तक इन सभी के लिए मेडल बन कर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद सरकार की ओर से पदक देने के लिए बड़ा आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेडल दिए जाएंगे। इसके बाद जिलों में भी मेडल दिए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मार्च तक बन कर तैयार होंगे मेडल

सूत्रों की मानी जाए तो कोरोना योद्धा मेडल बनाने का काम शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा कि मार्च तक पूरे मेडल पुलिस मुख्यालय को मिल जाएंगे। इसके बाद इन्हें जिलों में कोरोना योद्धा मेडल पाने वाले अफसर और पुलिस कर्मचारियों के संख्या अनुसार मेडल भेजे जाएंगे।

मेडल भेजे जाने के बाद इसके आयोजन की तारीख तय की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि सिंहस्थ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों औरअफसरों को जिस तरह से हर जिले में आयोजन कर ये मेडल दिए गए थे,वैसा ही आयोजन इस मेडल को दिए जाने पर पुलिस मुख्यालय की तरफ से आयोजित होगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button