अब ये पौधे बचाएंगे डेंगू और चिकनगुनिया से

डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामले लोगों को डरा रहे हैं। परिवार का कोई भी सदस्य इस बीमारी की चपेट में न आए, इसके लिए टीएचए की महिलाओं ने फेमिना के साथ शेयर किए कुछ खास टिप्स। इन महिलाओं ने घर में ऐसे पौधे लगाने शुरू किए हैं, जिनसे घर में मच्छरों की एंट्री नहीं होगी।

तुलसी का महत्व
तुलसी का पौधा अनेक गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों की खुशबू काफी तेज होती है, जो मच्छरों को दूर भगाने में मददगार है। इसलिए अगर इसको बालकनी या कमरे के किनारे पर लगाए जहां धूप भी मिले तो मच्छर घर में दाखिल नहीं होंगे।

पुदीने की तरह लेमन बाल्म
लेमन बाल्म पुदीने की तरह दिखने वाला एक पौधा है, जिसकी खुशबू नींबू के जैसी होती है। यह पौधा जहां भी लगा होता है, इसकी सुगंध मच्छरों को दूर रखती है। इसके अलावा इसकी पत्तियों को आप रगड़कर अपने शरीर पर भी लगा सकते हैं।

गेंदे से खूबसूरती और बचाव
गेंदे के फूल की तीखी सुगंध भी मच्छरों के लिए परेशानी का सबब है। यही कारण है कि मच्छर इस पौधे से दूर ही रहते हैं। अगर आप इस पौधे को घर पर लगाएंगी तो आपकी घर की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही, साथ ही मच्छर भी दूर रहेंगे।

हरी चाय मच्छरों की दुश्मन
हरी चाय का पौधा मच्छरों का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस पौधे की खुशबू से मच्छर दूर भागने लगते हैं। इसका रस भी बाजार में उपलब्ध है। इसकी पत्तियों को पीस कर शरीर में लगाने से मच्छर नहीं काटते।

नीम की पत्तियों को जलाएं
आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से युक्त नीम के पौधे में मौजूद तत्व मच्छरों और कई कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में सहायक होते हैं। इनकी पत्तियों को चबाने से मच्छर नहीं काटते। इसके अलावा पत्तियों को जलाकर अपने घर में धुंआ कर सकते हैं।

रोजमेरी के फूलों का फायदा
इस पौधे से मच्छरों से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है। रोजमेरी के पौधे 4-5 फीट तक लंबे होते हैं। इसके फूलों की सुगंध से मच्छर घर से दूर ही रहते हैं। रोजमेरी के फूलों को पानी में भिगोकर आप इसके पानी का कमरे में छिड़काव भी कर सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group