गूगल क्रोम के इस कॉन्ट्रोवर्शल लॉगइन फीचर से मिलेगा छुटकारा

 

नई दिल्ली
गूगल जल्द ही अपने ब्राउजर का नया वर्जन क्रोम 70 लाने वाला है, जिसके बाद आपको इसके एक कॉन्ट्रोवर्शल फीचर से छुटकारा मिल जाएगा। हम बात कर रहे हैं गूगल क्रोम के ऑटोमैटिक साइन-इन फीचर की, जिसे आपने जरूर नोटिस किया होगा।

इसके तहत गूगल के क्रोम ब्राउजर में जैसे ही यूजर अपनी जीमेल आईडी लॉगइन करता है, वह खुद-ब-खुद क्रोम ब्राउजर में भी लॉगइन हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, गूगल अब अपडेटेड वर्जन लेकर आने वाला है जिसमें बिना यूजर की इजाजत के यह खुद-ब-खुद लॉगइन नहीं होगा। यह अपडेट अक्टूबर तक सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।

गूगल क्रोम वर्जन 70 में यूजर्स को वेब बेस्ड साइन-इन को टर्न ऑफ करने का मौका मिलेगा। कंपनी ने एक टॉगल पेश किया है जो यूजर्स को कंट्रोल का ऑप्शन देती है जिससे वह तय कर सकते हैं कि गूगल पर कोई दूसरा काम करने के दौरान वह क्रोम में भी साइन-इन होना चाहते हैं या नहीं। इस फीचर को डिसेबल करने के बाद उन्हें क्रोम में ऑटोमैटिक साइन इन नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा अगर आप अपने किसी दूसरे डिवाइस की हिस्ट्री, पासवर्ड या बुकमार्क को ब्राउज करना चाहते हैं तो आपको क्रोम यूआई में सही पैनल में सिंक करना होगा। उसके बाद जब आप साइन-आउट होंगे तो क्रोम आपके सभी कुकीज को डिलीट कर देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group