डार्क अंडरआर्म्स से ऐसे पाएं छुटकारा

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो पार्लर में जाकर वैक्सिंग करवाना समय और पैसे की बर्बादी समझती हैं, खासकर अंडरआर्म्स की? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह जानकारी काफी अहम है। हममें से कई लोग पार्लर जाने के बजाय शेविंग करना पसंद करते है लेकिन लगातार शेविंग से स्किन डार्क होने लगती है। अंडरआर्म्स पर रेजर के इस्तेमाल से ऐसा हो जाता है लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां आप अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के तरीके जान सकते हैं।
नींबू का रस
नींबू नैचरल ब्लीचिंग एजेंट है और यह रंग हल्का करने का काम करता है। आपको बस नहाने से पहले 2 से 3 मिनट तक डार्क एरिया पर नींबू का रस लगाकर रखना है। इसके बाद आप नहाकर मॉइश्चराइजर लगा लें फिर आपको 7-10 दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
आलू का रस
आलू भी नैचरल ब्लीच है जिससे अंडरआर्म्स का कलर हल्का होता है साथ में इचिंग से भी राहत मिलती है। आप आर्म्सपिट पर आलू की पतली स्लाइस रख सकती हैं या इसका जूस 10-15 मिनट के लिए लगा सकती हैं। जल्दी असर चाहिए तो एक दिन में दो बार लगाएं।
एपल साइडर विनिगर
एपल साइडर विनेगर में हल्के एसिड्स होते हैं जो कि डेड सेल हटाने में मदद करते हैं यह बढ़िया डिसइंफेक्टेंट भी है। बेकिंग सोडा में दो बड़े चम्मच विनेगर मिलाएं। इस मिक्सचर को अफेक्टेड एरिया पर लगाएं। इसे 10 मिनट या सूखने तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से धोएं, इसे हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें।
ऑलिव ऑइल
एक चम्मच ऑलिव ऑइल में ब्राउन शुगर मिलाएं और इससे रोजाना एक्सफॉलिएट करें। एक से दो मिनट तक स्क्रब करें और पांच मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसे गुनगुने पानी से धो दें, इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐलोवेरा
आप चाहें तो ऐलोवेरा प्लांट से जेल निकाल सकती हैं या मार्केट से जेल खरीद सकती हैं। आपको बस यह जेल अपनी अंडरआर्म्स पर लगाना है और 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे धो दें। यह नैचरल एक्सफॉलिएटर है जो कि डेड स्किन हटाता है, इसमें ऐंटीबैक्टीरयल प्रॉपर्टीज भी होती हैं।