रस्सियों से सजाएं घर

रस्सी को आप आमतौर पर कुछ बांधने या फिर टांगने के लिए ही इस्तेमाल करते होंगे। लगभग हर घर में रस्सी का एक बड़ा टुकड़ा यूं ही स्टोर रूम में बेकार पड़ा होता है। क्या आप जानते हैं कि ये फालतू लगने वाली रस्सियां आपके घर को कमाल का लुक दे सकती हैं। आइए, आपको बताते हैं कि घर का लुक बदलने के लिए इन रस्सियों से आपको खुराफात कैसे करनी है…

रोप शैन्डेलीयर
यह एक परफेक्ट लाउंज डेकॉर है। यह मार्केट में भी और ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाते हैं। अपने घर के इंटीरियर के लिए इसके कई विकल्पों में से आप अपने पसंद का चुन सकते हैं।

मिरर हैंगर
आपके घर में शीशे तो होंगे ही। आमतौर पर शीशे दीवार पर कील से टंगे होते हैं। इन्हें रस्सी पर टांग दें तो कैसा रहे? यह आइडिया आपकी दीवारों को भी ट्विस्ट दे सकता है।

रस्सियों का स्टूल
कभी बैठे हैं आप रस्सी के स्टूल पर? गिरने की चिंता मत कीजिए क्योंकि यह सिर्फ दिखता रस्सी का बना हुआ है। इसे आप अपने घर पर ही बना सकते हैं। एक टायर लें और उसे धो लें। सूखने पर हॉट ग्लू से उसपर रस्सी लपेटकर चिपका लें। तैयार है आपका अपना क्रिएटिव रोप स्टूल।

गुलदस्ता
आप अपने गुलदस्तों और गमलों पर भी रस्सी से कमाल दिखा सकते हैं। इनपर रस्सी से अपनी पसंद की डिजाइन बना लें जिसे आपका गुलदस्ता बिल्कुल नया हो जाएगा।

रोप हैंडल
यह आइडिया काफी इनोवेटिव है। सीढ़ियों पर रोप हैंडल बनाएं। इससे आपके इंटीरियर्स में बदलाव तो आएगा ही सीढ़ियों पर चढ़ते उतरते आपको और आपके परिवारवालों को सपॉर्ट भी मिलेगा।

पार्टिशन
अगर आपको अपने लिविंग रूम का पार्टिशन करना है तो रोप पार्टिशन अच्छा विकल्प है। यह डिजाइन आपके घर को हटकर लुक देगा और इसके साथ ही आपको प्लाई का परमानेंट पार्टिशन कराने से बच जाएंगे।

जहां जरूरत वहां बना लें रैक
यह न सिर्फ आपके कमरे को रस्टिक फ्लेवर देगा बल्कि आपकी सहूलियत का भी ध्यान रखेगा। आपको जहां भी रैक की जरूरत हो, वहां आप दीवार पर रस्सी से ही एक रैक बना सकते हैं।

सस्पेंडेड बेड
यह आपके घर में सबसे कंफर्टेबल और स्टाइलिश चीजों में से एक होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group