रक्षाबंधन पर बहन को देना है गिफ्ट? तो दे ये स्मार्टवॉचेज

 

नई दिल्ली

रक्षाबंधन आ रहा है और आप अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए सोच रहे होंगे। कई लोगों ने तो गिफ्ट खरीद भी लिया होगा और कई लोग अभी भी यही सोच रहे होंगे कि वो क्या खरीदें। अगर आपका बजट कम है और आपकी बहन को स्मार्टवॉच का शौक है तो आज हम आपके लिए टॉप 3 स्मार्टवॉचेज की जानकारी लाए हैं जो 1,000 रुपये से कम में खरीदी जा सकती हैं। चलिए जानते हैं Amazon पर मिल रही इन स्मार्टवॉचेज के बारे में।

M1 Smart Watch Id-116: यह एक ब्लूटूथ स्मार्टवॉच है। यह वायरलेस फिटनेस बैंड है। यह सभी स्मार्टफोन्स के साथ कंपेटिबल है। यह हार्ट रेट और SPo2 को मॉनिटर करता है। इसकी कीमत 498 रुपये है। इसमें ब्ल्ड प्रेशर मॉनिटर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, एक्टिविटी ट्रैकर, डेली वर्कआउट मेमोरी, हार्ट रेट मॉनिटर दिया गया है। इसमें कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसमें केवल आपको नोटिफिकेशन ही मिलेगी।

Tokdis MX-1 Pro: यह एक ब्लूटूथ स्मार्ट वॉच है। यह 1.69 इंच की एलसीडी टच स्क्रीन के साथ आती है। इसमें एक्टिविटी ट्रैकर, हार्ट रेट सेंसर, स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 799 रुपये है। इसमें कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसमें स्पोर्ट्स मोड के साथ वॉटर रेस्सिटेंट फीचर भी दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। यह स्लीक डिजाइन और मेटल बॉडी के साथ आती है। इसे Fitpro ऐप के जरिए कंट्रोल की जा सकती है।

ELEKHARS ID116 PLUS 2022: यह एंड्रॉइड और आईओएस के साथ कंपेटिबल है। इसकी कीमत 424 रुपये है। इसमें IP68 वॉटर रेस्सिटेंट दिया गया है। इसमें एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कैलेंडरी, एसएमएस, इनकमिंग कॉल्स और एसएमएस नोटिफिकेशन्स दिए गए हैं। इसमें IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग दी गई है। इसकी बैटरी एक बार के चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button