itel Vision 3 Turbo लॉन्च, 6 जीबी तक टर्बो रैम से है लैस

 

नई दिल्ली

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी itel ने बजट रेंज में एक नया फोन लॉन्च कर दिया है इस फोन का नाम Vision 3 Turbo है। फोन को बजट रेंज में जरूर लॉन्च किया गया है लेकिन इसमें कुछ फीचर्स काफी अच्छे हैं। इसमें 6 जीबी की टर्बो रैम दी गई है। साथ भी 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 7699 रुपये है। फोन में यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है। साथ ही और भी कई बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं जो इस कीमत के हिसाब से सही कहे जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं itel Vision 3 Turbo की कीमत और फीचर्स क्या हैं।

itel Vision 3 Turbo की कीमत:
जैसा कि हमने आपको बताया की इसकी कीमत 7,699 रुपये है। यह इसके 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के आता है। इस फोन को मल्टी ग्रीन, ज्वैल ब्लू और डीप ओशियन ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। itel Vision 3 Turbo वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के साथ आता है। इसके तहत यूजर्स बिना किसी लागत के फोन खरीदने के 100 दिनों के अंदर टूटी हुई स्क्रीन को मुफ्त में रिप्लेस करा सकता है। यह वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर है।

itel Vision 3 Turbo के फीचर्स:
फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS Waterdrop डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8.85mm स्लिम यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है। यह फोन 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 3 जीबी की रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। इसकी रैम को भी 3 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button