गर्मियों में मटके का पानी पीने से होते है कई फायदे

गर्मियों का मौसम चल रहा है सुबह से ही तेज धूप की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। दिनभर गर्म हवाओं और तेज धूप से लोग परेशान है। प्यास से न सिर्फ मनुष्यों का बल्कि, पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है।

Matke ka pani: गर्मियों का मौसम चल रहा है सुबह से ही तेज धूप की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। दिनभर गर्म हवाओं और तेज धूप से लोग परेशान है। प्यास से न सिर्फ मनुष्यों का बल्कि, पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है।

Weight Loss Tips: ग्रीन टी, सौंफ का पानी और अन्य ड्रिंक को पीकर करें वेट लॉस

गर्मियों के मौसम में फ्रिज की डिमांड अक्सर बढ़ जाती है। प्यास बुझाने के लिए लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, लेकिन दावा किया जाता है कि मटके का पानी सेहत के लिए लाभदायक है। हालांकि फ्रिज की जगह मटके का ठंडा पानी पीने पर जोर दिया जाता रहा है। मिट्टी के बर्तन में रखा पानी जल्दी ठंडा होता है और देर तक ठंडा रहता है। यह स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है।

फ्रिज के पानी से खराब होता है गला

फ्रिज का पानी जहां सेहत को हानि पहुंचाता है, गले को खराब करता है और इम्यूनिटी पर भी असर डालता है। वहीं, मटके का पानी इन सब चीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। मटके का पानी पीने से गला ठीक रहता है।

नहीं लगती लू

मटके में रखे हुए पानी और मिट्टी के बर्तन से पानी पीने पर लू नहीं लगती है। दावा है कि मिट्टी के बर्तन में पानी स्टोर करने से शरीर में खनिज और ग्लूकोज का स्तर संतुलित रहता हैं। शरीर ठंडा रहता है। यह हीट स्ट्रोक से बचाव करता है।

होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत

मिट्टी के बर्तनों में रखे गए पानी का इस्तेमाल करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि मटके का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

खत्म होगी एसिडिटी, मेनटेन रहेगा पीएच लेवल

मटके का पानी पीने से शरीर में जो खराब एसिडिक कण होते हैं, वो इसके इस्तेमाल से बाहर यूरीन तथा पसीने के साथ निकल जाते हैं। यहीं नहीं, मटके का पानी शरीर में सही पीएच लेवल भी मेंटेन करता है।

काबू में रहता है बीपी

मटके का पानी शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालता है। मटके का पानी पीने से ब्लड प्रेशर लेवल भी संतुलित रहता है। रोज मटके का पानी पीने से शरीर में त्वचा संबंधित होने वाली परेशानियां जैसे- फोड़े, फुंसी आदि नहीं होते। इसके अलावा, त्वचा भी दमकती-चमकती रहती है।

Back to top button