लोक जनशक्ति पार्टी ने भाजपा को दिया अपना समर्थन, मुख्यमंत्री साय को मंच पर सौंपा समर्थन पत्र

रायपुर

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दिशा-निर्देश पर रायपुर पश्चिम विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ने अपना प्रत्याशी न उतारकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन दिया।

प्रत्याशी सुनील सोनी को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं के बीच खुले मंच से प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर गई। प्रदेश महासचिव संगठन प्रभारी मुकेश वर्मा, जनशक्ति मजदूर सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हेमा वर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर शमीम खान, नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अरूण कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्द अनिसदानी, प्रदेश सचिव युनुस कुरैशी एवं अन्य प्रतिनिधि मण्डल उपस्थित थे।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button