लोकायुक्त पुलिस ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

नरसिंहपुर
जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए पी सिंह को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह मामला नरसिंहपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक महिला डॉक्टर से उसके साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं।

छुट्टियों के एवज में रिश्वत
जानकारी के अनुसार डॉ. ए पी सिंह ने नरसिंहपुर जिले के एक अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर से उसकी सैलरी और छुट्टियों के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की थी। महिला डॉक्टर ने इस भ्रष्टाचार को लोकायुक्त पुलिस के से की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाकर महिला डॉक्टर से रिश्वत की रकम महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के जरिए ली जाती थी, और यही वजह है कि ऑपरेटर भी इस मामले में सह आरोपी बन गई है।
 
लोकायुक्त की कार्रवाई
जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉ. ए पी सिंह को तब पकड़ लिया, जब वह रिश्वत की राशि महिला डॉक्टर से ले रहा था। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया, जो रिश्वत की रकम के लेन-देन में शामिल थी।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button