Love Again Trailer: प्रियंका हॉलीवुड Movie रिलीज के लिए तैयार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी शानदार हैं। वहीं अब फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Love Again Movie Release Date in India: उज्जवल प्रदेश, लॉस एंजेलिस, (एजेंसी). ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म ‘लव अगेन’ रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो प्रियंका के फैंस को पसंद आ रहा है। प्रियंका की लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है। प्रियंका न केवल भारत में बल्कि हॉलीवुड में भी सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में उनके अभिनय का बेसब्री से इंतजार है।

मीरा रे (प्रियंका चोपड़ा) ने अपने मंगेतर को खो दिया है और इस दु:ख से उबरने की कोशिश में लगी हुई है। मंगेतर की याद में उसके पुराने सेलफोन पर मीरा रोमांटिक मैसेज भेजती है। वह इस बात से अंजान है कि यह नंबर रॉब बर्न्स (सैम ह्यूगन) को दे दिया गया है।

रॉब एक पत्रकार है। मीरा के मैसेजेस से प्रभावित होकर वह मेगा स्टार सेलनी डायोन की मदद लेता है जो पहली बार खुद की भूमिका निभा रही हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ‘लव अगेन’ फिल्म को 12 मई, 2023 को रिलीज कर रही है।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button