Love Jihad In Indore : नबी अंसारी बना नवीन, युवती से दुष्कर्म का आरोप; मुंबई से गिरफ्तार

Latest Love Jihad In Indore : MP पुलिस ने नाम बदलकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। लव जिहाद के तहत इस युवक पर केस दर्ज किया गया है।

Latest Love Jihad In Indore : उज्जवल प्रदेश, इंदौर. MP पुलिस ने नाम बदलकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। लव जिहाद के तहत इस युवक पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह भी बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी मुंबई फरार हो गया था।

यह आऱोप पीड़िता ने लगाया

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे हिंदू नाम बता कर पहले उससे दोस्ती की और लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती को युवक की असलियत मालूम पड़ी तो उसने पुलिस की शरण ली। जिसके बाद थाने में लव जिहाद के तहत मामला दर्ज कराया गया था। वहीं घटना के बाद आरोपी इंदौर से फरार हो गया था जिसे रविवार देर रात पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कही यह बात…

थाना प्रभारी दिलीप पुरी के अनुसार घटना 18 दिसंबर की बताई जा रही है। यहां की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात नवीन नामक युवक से हुई थी। पीड़ित महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। जिसका फायदा उठाकर नवीन ने उससे दोस्ती की और उसे अपने झांसे में फंसा लिया। पीड़िता काफी परेशान थी इसलिए वह नवीन की बातों में आ गई और उससे दोस्ती कर ली।

नवीन ने दोस्ती का फायदा उठा कर कई बार महिला से दुष्कर्म भी किया लेकिन जिस समय नवीन की असलियत सामने आई महिला चौक गई। उसने साथ रहने का इरादा बदल लिया। युवक ने अपना नाम नबी अंसारी जब बताया तो महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस के पास शरण ली।

मामला दर्ज होते ही मुंबई हुआ फरार

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के चलते उसने नवीन से दोस्ती कर ली थी। नवीन उसे कई बार अन्य जगह ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। वो उसे लगातार वह शादी का झांसा दे रहा था लेकिन जैसे ही उसने अपना नाम नबी अंसारी बताया तो वो सन्न रह गईं।

पीड़िता ने इस पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वही नबी 18 सितंबर से इंदौर से फरार था और रविवार देर रात उसे मुंबई के सतारा से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button