Love Jihad In Mahu: हिन्दू महिला की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह, जानें क्या है मामला
Love Jihad In Mahu: हिन्दू महिला का कहना है कि उसे जबरदस्ती धर्म बदलने की कोशिश की गई। उसे कलमा पढ़ने और इस्लामी रीति-रिवाजों को मानने के लिए मजबूर किया गया।

Love Jihad In Mahu: उज्जवल प्रदेश, इंदौर. प्रदेश में इंदौर के महू में एक महिला ने 5 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिन्दू महिला ने रेप, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसे आरोप लगाए हैं। हिन्दू महिला का कहना है कि उसे जबरदस्ती धर्म बदलने की कोशिश की गई। उसे कलमा पढ़ने और इस्लामी रीति-रिवाजों को मानने के लिए मजबूर किया गया।
हिन्दू महिला ने बताया था कि 2013 में उसकी संजय कुमावत से दोस्ती की थी। हिन्दू महिला ने आरोप लगाया कि संजय ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में संजय ने उसे जबरदस्ती निकाह करने पर मजबूर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कहानी की शुरुआत हुई थी 2013 में
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी कहानी 2013 में शुरू हुई थी। वह राउ में अल्फा मेडिकैप्स नाम की कंपनी में काम करती थी। वहीं पर उसकी मुलाकात संजय कुमावत से हुई। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए। एक दिन संजय उसके घर आया। उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। उसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई।
हिन्दू महिला को होश आने पर पता चला कि बनाए संबंध
हिन्दू महिला का आरोप है कि जब उसे होश आया तो उसने पाया कि संजय ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने संजय का विरोध किया। इस पर संजय ने उसे धमकी दी कि वह उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।
शादी की रस्में खजराना मंदिर में निभाई
महिला ने बताया कि संजय ने उसे शादी का झांसा दिया। वह उसे खजराना मंदिर ले गया। वहां उसने सिंदूर भरकर शादी की रस्में पूरी कीं। लेकिन बाद में वह उसे मंदसौर और भिवानी मंडी ले गया। वहां उसके परिवार और रिश्तेदारों ने मिलकर उसे जबरदस्ती निकाह करने पर मजबूर किया।
हिन्दू महिला से जबरदस्ती कलमा पढ़वाया
पीड़िता का कहना है कि मौलाना की मौजूदगी में उससे जबरदस्ती कलमा पढ़वाया गया। उससे निकाहनामे पर साइन कराए गए। महिला ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद उसे भिवानी मंडी में एक कमरे में बंद कर दिया गया। वहां उसे जबरदस्ती इस्लामी रीति-रिवाज सिखाए गए। उसे गौमांस खाने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।
बेटे का नाम रख दिया जुनैद
महिला ने बताया कि जब उसका बेटा पैदा हुआ तो उसने हिंदू नाम रखने की इच्छा जताई। लेकिन संजय और उसके परिवार ने उसका नाम जुनैद रखा। उसका खतना भी करवा दिया गया। इसी तरह, बेटी के जन्म पर भी उसका नाम ज़ोया रखा गया। उसे इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करने पर मजबूर किया गया।
हिंदू लड़कियों को फंसाकर करते हैं शोषण
महिला का आरोप है कि संजय और उसका दोस्त नाहरू खान कई हिंदू लड़कियों को इसी तरह फंसाते हैं और उनका शोषण करते हैं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे बंदूक की नोक पर धमकाया गया। उसे कहा गया कि यदि उसने कुछ कहा तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।
पांच लोगों पर दर्ज हुआ केस
महिला की शिकायत पर महू कोतवाली पुलिस ने संजय कुमावत, उसके परिवार के सदस्य बाबू खां, मां शेरों बी, जीजा राज खान और नाहरू खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रेप, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर मानसिंह राजावत समेत हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी संगठनों ने कहा कि वे इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेंगे। वे पीड़िता को न्याय दिलाकर रहेंगे।