मुख्यमंत्री चौहान ने तीन बच्चों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले के ग्राम संतापुर में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। जिला प्रशासन बालाघाट को प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।