MP Panchayat Chunav 2022: तारीखों का ऐलान, 25 जून से 8 जुलाई तक मतदान

MP News सामने आ रही है कि यहाँ MP Panchayat Chunav 2022 में पहले चरण का मतदान 25 जून को, एक जुलाई को दूसरा चरण और तीसरे चरण का मतदान आठ जुलाई को होगा।

भोपाल
Bhopal News: प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव (MP Panchayat Chunav 2022) की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने पंचायत चुनाव का ऐलान किया। आयुक्त ने कहा कि बारिश के कारण पहले MP Panchayat Election 2022 कराए जा रहे हैं। पंचायत क्षेत्र के लिए आचार संहिता आज से लागू कर दी गई। नगरीय निकाय में इसका प्रभाव नहीं होगा। पहले चरण में 25 जून को, दूसरे 1 जुलाई चुनाव और 8 जुलाई को तीसरे चरण में चुनाव होगा। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा।

चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।

इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव (Panchayat Election MP) भी मतपत्र से होगा। अभी तक यह electronic voting machine से होता रहा था। आयोग चुनाव (Election) कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता (Code of Conduct) प्रभावी हो जाएगी। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा और परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी। चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है। 91 पंचायत का कार्यकाल नवंबर में होगा उनके बाद में चुनाव होंगे।

Also Read: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर का कलर फाइनल

पत्रकार वार्ता में राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कहा कि राज्य शासन ने पंचायतों का आरक्षण करके हमें दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक जून तक हमें चुनाव घोषित करने ही हैं। बरसात के मद्देनजर हम MP Panchayat Chunav 2022 पहले कर रहे हैं। 30 मई को चुनाव की अधिसूचना कलेक्टर द्वारा जारी की जाएगी। 6 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।

panchayat chunav 2022
mp panchayat chunav 2022 date, mp panchayat chunav 2022 date list, mp ग्राम पंचायत चुनाव 2022 में कब होगा

आयुक्त ने कहा कि नाम वापसी 10 जून को शाम तीन बजे आवेदन लिए जा सकेंगे। इसके ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर के प्रतीक चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई है, इसके बाद कोई भी नए काम, जो सीधे मतदाताओं को प्रभावित करते हैं, नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि जो कार्य पूर्व से प्रचलित हैं, उन पर कोई रोक नहीं होगी।

तीन चरणों में होंंगे चुनाव (Panchayat election in MP)

  •     पहले चरण में 25 जून को 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  •     दूसरे चरण में 1 जुलाई को 106 जनपद पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है।दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा।
  •     तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। इसमें सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं।
  •     प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मतदान केंद्र 20606 हैं। 5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा।
  •     8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। बाकी 39 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होगा।
  •     मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।

Also Read: पंचायत और निकाय चुनाव: एक्शन मोड में बीजेपी, पदाधिकारियों की बढ़ेगी जिम्मेदारी

चुनाव कार्यक्रम पर एक नजर (election schedule)

  • 30 मई चुनाव कलेक्टर प्रकाशन करेंगे
  • 3 चरण में होंगे पंचायत चुनाव
  • नाम दाखिल के अंतिम तारीख 6 जून
  • आवेदन की जांच 7 जून
  • नाम वापसी की तारीख 10 जून
  • पहले चरण में 115 जनपद पंचायत,8702 ग्राम पंचायत हैं और मतदान केंद्र 27049 हैं
  • दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत-ग्राम पंचायत 7661,मतदान केंद्र 23988
  • तीसरा चरण में छोटा है-जनपद पंचायत 92 जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत 6649,मतदान केंद्र 20606

CM शिवराज बोले- पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख का पुरस्कार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समरस पंचायतों (MP Panchyat Election latest News) एवं उनके विकास की दृष्टि से आदर्श ग्राम पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार की घोषणाएं की हैं। ऐसी ग्राम पंचायतें जहां निर्विरोध निर्वाचन और सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सरपंच निर्विरोध चुने जाने पर पंचायत को 5 लाख, दूसरी बार निर्विरोध होने पर 7 लाख, पूरी पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

पंचायतों को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए 4 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर पंचायत का पुरस्कार, जल परिपूर्ण पंचायत का पुरस्कार, स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत का पुरस्कार, महिला एवं बाल हितैषी पंचायत का पुरस्कार।

मत्र पत्र का रंग निर्धारित

मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।

Related Queries

mp election commission, mp panchayat chunav 2022 seat list, panchayat chunav mp, mp local election, mp election, mp panchayat chunav 2022 date, ग्राम पंचायत लिस्ट, election commission mp, mp panchayat chunav 2022 date list, mp panchayat chunav aarakshan list, mp ग्राम पंचायत चुनाव 2022 में कब होगा, mp panchayat election, gram panchayat mp, panchayat chunav mp 2022 date, mp nirvachan aayog, mp chunav, panchayat chunav 2022 mp, mp chunav date 2022, पंचायत चुनाव मध्यप्रदेश, achar sanhita in mp 2022, mp news live, ग्राम पंचायत सूची mp, mp chunav 2022, janpad panchayat, ग्राम पंचायत चुनाव की लिस्ट

Show More

Related Articles

Back to top button