Rajgarh News : राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान, इसे गर्व से फहराएं : बबलू पटेल

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेड़ी के छात्र-छात्राओं ने करेड़ी मे तिरंगा यात्रा रैली निकाली। जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा पूरे गाँव का भ्रमण किया।

हर घर तिरंगा के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

राजगढ़/करेड़ी
Rajgarh News : सोमवार को हर घर तिरंगा रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से किया गया जिसमे लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य बबलू पटेल भी पूरे समय् उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं हे । हमे हमारे उन कर्मवीर शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने भारतमाता के लिए अपनी जान दे दी।

तिरंगा रैली गाँव के मुख्य बाजार ,चौक से वापस विद्यालय में संपन्न हुई। रैली में तिरंगा यात्रा रैली आकर्षण का केंद्र रहा। जिसके बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा मुख्य तिराहे पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया।

हर घर तिरंगा अभियान गर्व का विषय बबलू पटेल

तिरंगा यात्रा मे अतिथि बबलू पटेल ने कहा की हम सब भारतवासियों के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं| हमारी प्राथमिकता राष्ट्र प्रथम की होना चाहिए । जहाँ से भी बच्चों की तिरंगा यात्रा निकली उसका तालियों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगा कर जिले के सभी नागरिक हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे का भी संकल्प दिलाया गया।

तिरंगा रैली मे नवनवनियुक्त जिला पंचायत सदस्य बबलू पटेल ,सरपंच नंदू पटेल, उपसरपंच महेन्द्र सिंह पंवार,जनपद सदस्य गुलाब मालविय व विधलाय के प्राचार्य जाटव व शिक्षक रामबाबू शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button