Ujjain News: उज्जैन नगर निगम कमिश्नर हटाए गए

Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन में पीएम मोदी के दौरे के पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। उज्जैन नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता का तबादला हो गया है। अंशुल गुप्ता को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

भोपाल
Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन में पीएम मोदी के दौरे के पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। उज्जैन नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता का तबादला हो गया है। अंशुल गुप्ता को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इससे पहले महाकाल मंदिर के प्रशासक की छुट्टी हुई थी।

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे से पहले नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता हटाए गए है। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज लगातार महाकाल लोक की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इससे पहले महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ को हटा दिया गया थी। उनकी जगह संदीप सोनी मंदिर के नए प्रशासक बनाए गए हैं। बता दें कि महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ का विवादों से नाता रहा है। जिसमें प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के आगमन के दौरान हुए घटनाक्रम के साथ ही कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ।

राष्ट्रपति के आगमन के दौरान कराए गए कार्यों के भुगतान को लेकर ठेकेदार से विवाद हुआ। इसके साथ ही जिला प्रोटोकॉल के मंदिर समिति में पदस्थ 2 कर्मचारी द्वारा शिकायत किया जाना हटाए जाने का प्रमुख कारण है।

Related Articles

Back to top button