MahaKumbh 2025 : महाकुंभ जाये बिना भी घर बैठे करें गंगास्नान, ये है उपाय
MahaKumbh 2025, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित होगा। जो श्रद्धालु मेले में नहीं जा सकते, वे घर बैठे गंगाजल स्नान, मंत्र जाप, और पवित्र जल में स्नान जैसे उपाय कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पौष माह के विशेष स्नान भी लाभदायक हैं।
MahaKumbh 2025 : उज्जवल प्रदेश डेस्क, भोपाल. संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेला आयोजित हो रहा है। यह महाकुंभ हर 12 साल में होता है, जहां देशभर के करोड़ों श्रद्धालु को गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर स्नान कर पुण्य लाभ लेते हैं। हालांकि, यदि आप किसी कारणवश इस महाकुंभ में भाग नहीं ले पा रहे हैं, तो घर बैठे भी इसका पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
Also Read: MahaKumbh 2025 में श्रद्धालुओं को प्रदेश की विरासत से परिचित कराएगी योगी सरकार
पवित्र जल में स्नान करें – MahaKumbh 2025
यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो नजदीकी किसी स्वच्छ तालाब, सरोवर या नदी में स्नान करें। इसे महाकुंभ स्नान के समान फलदायी माना गया है। संभव हो तो नर्मदा, कावेरी जैसी पवित्र नदियों में स्नान करें।
नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं
यदि कुंभ स्नान संभव नहीं है, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं। यदि गंगाजल उपलब्ध न हो, तो यमुना या गोदावरी नदी का जल भी उपयोग में ला सकते हैं। यह उपाय आध्यात्मिक शुद्धि के साथ पुण्यफल देने वाला है।
इस मंत्र का जाप करें
स्नान के दौरान “गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू।।” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र स्नान को महाकुंभ के समकक्ष पुण्य प्रदान करता है।
Also Read: आखिर 12 वर्ष बाद ही क्यों होता है MahaKumbh का आयोजन?
पौष माह में विशेष स्नान
पौष-माघ माह के दौरान स्नान में हल्दी, कपूर, तिल का तेल, या गंगाजल मिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह ग्रह दोष निवारण के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है।
कुंभ स्नान का महत्व
सनातन धर्म में महाकुंभ का स्नान आत्मिक शुद्धि, पाप नाश और मोक्ष प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस आयोजन का हिस्सा बन पाना हर श्रद्धालु के लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन घर बैठे इन उपायों को अपनाकर भी महाकुंभ के पुण्य का लाभ लिया जा सकता है।
Join Our Group For All Information And Update…
Click Here | |
Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
Telegram Channel | Click Here |
Click Here | |
YouTube | Click Here |
Google News | Click Here |