MahaKumbh Fire Live: महाकुंभ मेले में फटे 3 सिलेंडर, 25 टेंट जलकर खाक, अस्पतालों को किया अलर्ट, देखें वीडियो
MahaKumbh Fire Live: महाकुंभ मेला (MahaKumbh 2025) क्षेत्र में रविवार दोपहर शास्त्रीय ब्रिज के नीचे लगी भीषण आग लग गई। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं।

MahaKumbh Fire Live: उज्जवल प्रदेश, प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। महाकुंभ मेला क्षेत्र में शास्त्रीय ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 के इलाके में यह आग लगी है। इस हादसे में कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है। अस्पतालों को अलर्ड मोड पर रखा गया है।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकलकर्मियों की टीम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है।
Unfortunate event at Mahakumbh.
A fire broke out. No casualty as of now.CM Yogi himself reached there and everything was controlled within minutes.#MahaKumbhMela2025 pic.twitter.com/PwPElC34wZ
— Aman Anurag (@The_AmanAnurag) January 19, 2025
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
🚨 SHOCKING! Major fire breaks out at the Mahakumbh mela.
Yogi Adityanath’s administration is ensuring immediate relief & rescue operations.
Prayers to Maa Ganga for safety of all 🙏 pic.twitter.com/8fM6mTmcdF
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 19, 2025
जल गए 20 से 25 टेंट
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब चार बजे सेक्टर 16 स्थित दिगंबर अनी अखाड़ें में प्रसाद बनाया जा रहा था। इसी दौरान भीषण आग लग गई। टेंटों में रखे तीन सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। 20 से 25 टेंट खाक हो गए।
आग को बुझाने का किया जा रहा प्रयास
मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। भीड़ अधिक होने के कारण दमकल को पहुंचने में समय लगा। पूरे महाकुंभ मेला में अलर्ट जारी हो गया है। सभी सेक्टरों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा रहा है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।