MahaKumbh 2025: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बताया किसे दिया न्यौता
MahaKumbh 2025: उपमुख्यमंत्री मौर्य ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखे कटाक्ष किए। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने दावा किया कि भाजपा के शासन में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से मुक्त हुए हैं।

MahaKumbh 2025: उज्जवल प्रदेश, वाराणसी. यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखे कटाक्ष किए। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने दावा किया कि भाजपा के शासन में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से मुक्त हुए हैं।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस न केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरोधी रही है, बल्कि वह दलितों, पिछड़ों और वंचितों के भी खिलाफ है। उन्होंने सपा और बसपा को भी कांग्रेस के इस एजेंडे का हिस्सा बताया। गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस जैसे “रंगे सियार” नीली टी-शर्ट और साड़ी पहनकर दलितों और पिछड़ों को भ्रमित नहीं कर सकते।
उपमुख्यमंत्री ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
- डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
- जनधन योजना: 55 करोड़ खाते खोलकर गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों में दिया गया।
- स्वच्छ भारत अभियान: हर घर में शौचालय बनवाकर स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई।
- प्रधानमंत्री आवास योजना: गरीबों को घर देने का सपना साकार किया।
- गरीब अन्न कल्याण योजना: 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया गया।
Also Read: कूनो नेशनल पार्क से छोड़ी गई अग्नि चीता श्योपुर के अंदर पहुंची, कुत्ते का किया शिकार
महाकुंभ का किसे दिया आमंत्रण
महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) की तैयारियों पर बात करते हुए मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों, को महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि सभी ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया है। इसके अलावा, दुनिया के कई देशों के राजदूतों को भी महाकुंभ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विकसित भारत के निर्माण का संकल्प
मौर्य ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश को विकसित भारत बनाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को गरीबों और वंचितों के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को कम करके जनता का विश्वास जीता है।
https://www.ujjwalpradesh.com/zara-hatke/tiger-shark-presses-womans-head-into-its-jaws-watch-viral-video/