8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर Mahila Samrddhi Yojana होगी लांच !
Mahila Samrddhi Yojana : दिल्ली की भाजपा सरकार अपने वादे के अनुसार 8 मार्च 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना केा लागू कर पंजीयन शुरू कर सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं को 25000 रुपए हर महीने दिये जायेंगे।

Mahila Samrddhi Yojana : उज्जवल प्रदेश डेस्क. दिल्ली की भाजपा सरकार अपने वादे के अनुसार 8 मार्च 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना केा लागू कर पंजीयन शुरू कर सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं को 25000 रुपए हर महीने दिये जायेंगे। अनुमान है कि लगभ 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
योजना का लाभ लेना है यह शर्तें करें पूरी
राजधानी दिल्ली के लोगों को योजना का लाभ लेने के लिये राज्य सरकार ने गाइड लाइन तय की है जिसके तहत इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। योजना का फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी सलाना आय 3 लाख रुपए से कम है और जो टैक्स नहीं देतीं। योजना का फायदा 18 से 60 साल की उम्र तक की महिलाओं को मिलेगा जो सरकारी नौकरी नहीं करतीं और जिनको अन्य सरकारी वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है।
पंजीयन के लिए 8 मार्च 2025 को लॉन्च हो सकता है पोर्टल स्पेशल पोर्टल
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ई-पंजीयन कराना जरूरी होगा। इसके लिए राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 8 मार्च को एक पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकती है। इस पोर्टल पर महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, और आय प्रमाण पत्र जमा करके आवेदन करना अनिवार्य होगा।
दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं
देश की राजधानी दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। वहीं लगभग 20 लाख महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ मिल सकता है। वहीं लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं वोटर हैं। राज्य सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा एकत्र कर रही है।
कार्यक्रम में 5 हजार महिलाएं हो सकती हैं शामिल
जैसा की राज्य सरकार ने तय किया है कि 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना की शुरुआत हो सकती है जिसके तहतजवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा, इसमें लगभग 5 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
योजना के लिये 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं
योजना लांच होने के बाद 2026 यानि की अगले साल योजना का बजट और बढ़ाया जाएगा इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। वहीं सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिये महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बजट के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है।
महिला समृद्धि योजना के लिए यहां करना होगा पंजीयन
भाजपा ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए सीएम व मंत्रियों के साथ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें की हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपना पंजीयन कर सकें, इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) से बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं का आंकड़ा और मुख्य निवार्चन अधिकारी से महिला मतदाताओं का विवरण मांगा गया है। आयकर विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में ही महिला समृद्धि पोर्टल लांन्च किया जाएगा।