दिल्ली में Mahila Samriddhi Yojana लॉन्च, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए
Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में भाजपा सरकार ने 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना लांच कर दी। पंजीयन कब से होगा अभी इसकी डेट तय नहीं है। वहीं सरकार ने कहा है कि योजना का लाभ बीपीएल कार्डधारियों दिया जाएगा।

Mahila Samriddhi Yojana: उज्जवल प्रदेश डेस्क. दिल्ली में भाजपा सरकार ने 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना लांच कर दी। पंजीयन कब से होगा अभी इसकी डेट तय नहीं है। वहीं सरकार ने कहा है कि योजना का लाभ बीपीएल कार्डधारियों दिया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आन का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली मंत्रिमंडल ने इस योजना के क्रियान्वयन के लिये 5100 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
सरकार की गाइड लाइन को करें पालन
योजना को लेकर कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं। मसलन योजना में आवेदन के लिए क्या शर्तें होंगी? कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी? महिलाओं को 2500 रुपये कैसे मिलेंगे? 2500 रुपये के लिए आवेदन कैसे करना होगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।
5100 करोड़ के आवंटन को मिली मंजूरी
बीजेपी अध्यक्ष जेपी ने नड्डा ने कहा कि बीजेपी के वादे के अनुसार दिल्ली मंत्रिमंडल ने महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिये 5100 करोड़ के आवंटन को मंजूरी मिल गई है।
घर बैठे होगा आवेदन
बता दें कि महिला समृद्धि योजना के लिए पंजीयन के लिए किसी दफ्तर के चक्कर काटने होंगे या फिर घर बैठे ही आवेदन हो जाएगा? सूत्रों की मानें तो महिला समृद्धि योजना के लिए एक अलग वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्च किया जा सकता है।
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का लाभ लें
दिल्ली की भाजपा सरकार के e-district पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है तो वो भी आज ही करायें। अगर दिल्ली सरकार कोई नया पोर्टल या मोबाइल एप इस योजना के लिए लागू नहीं करती है तो आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है। अब तक दिल्ली में 450 से ज्यादा सेवाओं और स्कीम के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए आवेदन होता है। अगर बीजेपी सरकार इसी को आगे बढ़ाती है तो आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन के लिए User ID और Password की जरूरत होगी।
महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपये
दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुताबिक लाभार्थियों की लिस्ट तैयार करने और उनके खाते में पैसा पहुंचाने में करीब 45 दिनों 45 दिन तक का समय लग सकता है। बता दें कि भाजपा ने चुनावों से पहले अपने घोषणा पत्र में इस योजना को लेकर वादा किया था।
50 प्रतिशत महिलाएं वोटर
देश की राजधानी दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। वहीं लगभग 20 लाख महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का लाभ मिल सकता है। वहीं लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं वोटर हैं। राज्य सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा एकत्र कर रही है।
कार्यक्रम में 5 हजार महिलाएं हो सकती हैं शामिल
जैसा की राज्य सरकार ने तय किया है कि 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना की शुरुआत हो सकती है जिसके तहतजवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा, इसमें लगभग 5 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच
दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। वहीं सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिये महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच होगा। सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बजट के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है।
महिला मतदाताओं का विवरण मांगा
महिलाएं अपना पंजीयन कर सकें, इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) से बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं का आंकड़ा और मुख्य निवार्चन अधिकारी से महिला मतदाताओं का विवरण मांगा गया है। आयकर विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में ही महिला समृद्धि पोर्टल लांन्च कर दी गई है।