अकेली देख छीनने आया मोबाइल, लड़की ने यूं लिया दबोच

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में अपराधियों को हौसले बुलंद हैं। छिनैती, लूटपाट से हत्या तक की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच, बदरपुर में मोबाइल छीनने की ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें लड़की ने आरोपी को दबोच लिया और उसके इरादों पर पानी फेर दिया। लड़की ने चोर को इस तरह पकड़ा कि वह मोबाइल वापस करने पर मजबूर हो गया। हालांकि, इसके बाद वह वहां से भागने में कामयाब रहा।

घटना 4 सितंबर की बताई जा रही है। अब उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने बताया कि वह बदरपुर के ताजपुर पहाड़ी में रहने वाले दोस्त के पास जा रही थी। वह रात को एक सुनसान सड़क पर अकेली जा रही थी। एक मोबाइल चोर की उस पर नजर पड़ी तो उसने आसान शिकार समझकर झपटमारी की।

हालांकि, फुर्तीली और हिम्मतवाली लड़की ने तुरंत पलटते हुए चोर के कपड़ों को पकड़ लिया। उसने मजबूती के साथ चोर को जकड़ लिया। आरोपी भागने के लिए छटपटाने लगा। भागने के लिए उसने पूरा जोर लगाया। अंत में जब उसने देखा कि अब फंस गया है तो मोबाइल वापस कर दिया। लड़की ने जैसे मोबाइल को जेब में रखने लगी, जोर किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button