Monsoon Update: इस साल समय से पहले पहुंचा मानसून, जून-सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

Monsoon Update: IMD के दूसरे पूर्वानुमान के अनुसार, जून में सामान्य से अधिक, करीब 104% बारिश होने की संभावना है। पूरे मानसून सीजन के लिए 106% लॉन्ग रेंज अनुमान है और लगभग 87 सेमी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है।

Monsoon Update: उज्जवल प्रदेश डेस्क: दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 (Southwest Monsoon 2025) ने इस साल समय से लगभग एक सप्ताह पहले दस्तक दी है, जिससे केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून सीजन को लेकर दूसरा लॉन्ग रेंज फोरकास्ट जारी किया है, जिसमें सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

जून में 108% तक हो सकती है बारिश

IMD के अनुसार, जून महीने में औसत से अधिक, यानी 108% तक बारिश होने की संभावना है। यह आंकड़ा सामान्य बारिश की तुलना में कहीं ज्यादा है और कृषि के लिहाज से बेहद सकारात्मक संकेत है।

मानसून 2025 का लॉन्ग रेंज फोरकास्ट (Long Range Forecast)

  • कुल मानसून सीजन (जून-सितंबर) में बारिश 106% तक हो सकती है।
  • सामान्य वर्षा का अनुमान: करीब 87 सेंटीमीटर।
  • मध्य और दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना।
  • उत्तर भारत में वर्षा सामान्य रहेगी, जहां 94% से अधिक बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।

मॉनसून 2025 का कृषि और ग्रामीण भारत पर प्रभाव

इस वर्ष समय से पहले आया SW मॉनसून, और सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान खासकर खेती-बाड़ी, जल भंडारण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत हैं। किसानों को बुआई की तैयारी पहले से शुरू करने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि प्रारंभिक बारिश से फसल चक्र बेहतर हो सकता है।

Related Articles

Back to top button