MP Breaking News : साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने 100 थानों में बनेगी Cyber Desk

MP Breaking : प्रदेश के सौ पुलिस थानों में साइबर डेस्क की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में योजना बन चुकी है। इसके जरिए प्रदेश में घटित होने वाले साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश के सौ पुलिस थानों में साइबर डेस्क की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में योजना बन चुकी है। इसके जरिए प्रदेश में घटित होने वाले साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पीड़ितों को तत्काल मदद भी इन डेस्क के जरिए की जाएगी।

प्रदेश में जिस तेजी से साइबर क्राइम की वारदातें हो रही हैं और उनसे संबंधित शिकायतें सीधे प्रदेश की साइबर पुलिस मुख्यायल पहुंच रही है। इसे देखते हुए अब सौ थानों में साइबर डेस्क खोले जाने का निर्णय हुआ है। ये डेस्क वर्ष 2023 और 2024 में स्थापित होंगी। इसके जरिए साइबर क्राइम में पीड़ित को मदद डेस्क स्तर ही मिल जाएगी। डेस्क को इतना मजबूत किया जाएगा कि वे सीधे बैंक फ्रॉड, लॉटरी आदि जैसे आर्थिक अपराधों पर सीधे बैंक और उनके अफसरों से बातचीत कर लोगों को तत्काल मदद कर सकेंगे।

इस डेस्क पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को साइबर सेल ट्रैनिंग भी देगा। जिसमें उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचने के गुर भी बताए जाएंगे। साथ ही इन डेस्क के साथ ही कुछ जिलों में साइबर लैब भी दी जाएगी। इसके जरिए भी इस तरह के अपराधों की जांच करने में मदद मिलेगी। इनके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में भी साइबर डेस्क होगी। इन डेस्क पर पदस्थ होने वाले पुलिस अफसर और जवान लोगों को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरुक भी करेंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button