MP Breaking News : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बोले – सनातनी होने से बनाया जा रहा निशाना

MP Breaking : अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से दी गई चुनौती के बाद सुर्खियों में आए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि हिंदू होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, रायपुर. अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से दी गई चुनौती के बाद सुर्खियों में आए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि हिंदू होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मौलवियों और पादरियों पर कभी सवाल क्यों नहीं उठाए जाते हैं। इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में दरबार लगा रहे धीरेंद्र शास्त्री विवादों पर सवाल उठाते हुए रो पड़े। आंखों में आंसू लिए शास्त्री ने कहा कि सिर्फ सनातनी होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री ने शुक्रवार को रायपुर में अपने भक्तों के सामने विवाद पर अपनी बात रखी। आंखों में आंसू लिए भावुक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘सनातन को कब तक टारगेट बनाओगे। कब तक हमारे जैसे भोले लोगों को परेशान करोगे? क्या बिगाड़ा हमने? सिर्फ यही बिगाड़ा कि हम सनातनी है। कभी तुमने मौलवियों को नहीं बोला। कभी तुमने पादरियों को नहीं बोला। हमारा एक ही गुनाह है कि हम सनातनी हिंदू हैं। इसलिए हमारी परीक्षा बार बार ली जाती है। कितनी बार लोगे? कितनी बार हमें एक्सपोज करोगे?’

गौरतलब है कि पिछले दिनों धीरेंद्र शास्त्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में कथा का आयोजन किया था। यहां अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने उन्हें अपने दावों को साबित करने की चुनौती दी और कहा कि ऐसा करने पर 30 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के अंधविश्वास विरोधी कानून के तहत कार्रवाई के डर से धीरेंद्र शास्त्री ने तय समय से दो दिन पहले ही कार्यक्रम खत्म कर दिया। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही अपने कार्यक्रमों में दो-दो दिन की कटौती की घोषणा कर दी थी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लाखों अनुयायी वाले धीरेंद्र शास्त्री ने अब चुनौती स्वीकार करते हुए अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव को रायपुर आने को कहा है। धीरेंद्र शास्त्री के भक्तों में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई बड़े नाम हैं। नागपुर में मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आशीर्वाद लेते दिखे थे। महज 27 साल के धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। अधिकतर वीडियो में वह अपने सभा में आए लोगों के मन की बात पढ़कर समस्या दूर करने के उपाय सुझाते दिखते हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button