MP Breaking News : जनपद सदस्यों ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

MP Breaking : मध्यप्रदेश जनपद एकता संगठन ने राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क सेकंड स्टॉप माता मंदिर पर जनपद सदस्यों ने विशाल आंदोलन किया।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश जनपद एकता संगठन ने राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क सेकंड स्टॉप माता मंदिर पर जनपद सदस्यों ने विशाल आंदोलन किया। जनपद सदस्यों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार जनपद सदस्यों ने शासन से 10 दिन का समय लिया है। यदि इन 10 दिनों में उनकी मांगों को शासन द्वारा नहीं माना गया तो जनपद सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे ओर 52 जिलों की 313 जनपद ब्लाकों में ताला लगाने की चेतावनी भी दी है।

janpad sadasya

यह है 5 सूत्रीय मांगे

  • जनपद सदस्य के 15 वित्त की राशि को 3 गुना बढ़ाया जाए
  • जनपद सदस्य का मानदेय वर्तमान में 1500 रुपए है इसे बढ़ाकर 15000 पन्द्रह हजार रु. किया जाए
  • जनपद सदस्य की राशि को एवं जनपद सदस्य को टाइट / अनटाइट से मुक्त किया जाए
  • प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में जनपद सदस्य के बैठने की व्यवस्था और चौपाल पर उसका नाम और नंबर होना चाहिए।
  • सांसद विधायक एवं राज्य सभा सासंद की राशि में क्षेत्रीय जनपद सदस्य की अनुशंसा अनिवार्य की जाये

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button