MP Breaking News : नाथ सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने चलेगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

MP Breaking : कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पार्टी प्रदेश में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर काम करेगी। इसके लिए कमलनाथ की 15 महीने की सरकार के बेहतर काम काजों को जनता के बीच में ले जाने का तय हुआ है।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पार्टी प्रदेश में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर काम करेगी। इस अभियान के लिए कमलनाथ की 15 महीने की सरकार के बेहतर काम काजों को जनता के बीच में ले जाने का तय हुआ है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस और नाथ की कोर टीम इसमें जुटी हुई है कि इस अभियान के दौरान पार्टी घर-घर पहुंचकर कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं। यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा।

प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला संगठनों से यह जानकारी चाही है कि उनके जिले में नाथ की सरकार में क्या-क्या काम हुए थे। वहीं विधायकों से भी यह जानकारी मांगी गई है। इस जानकारी के आने के बाद जिस जिले में जो-जो काम उस वक्त हुए हैं, उन्हें कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रचारित करेगी। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर जो काम कमलनाथ और उनकी सरकार ने 15 महीने में किए उन्हें भी जनता के बीच में बताया जाएगा। बीते चार सालों में कांग्रेस विधायकों ने अपनी निधि और प्रयासों से जो-जो काम किये हैं, उन्हें भी इस अभियान के दौरान घर-घर पहुंचाया जाएगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button