MP Breaking News : नरोत्तम मिश्रा बोले – कांग्रेस का मूल काम विभाजनकारी और जातिगत राजनीति करना

MP Breaking : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जब-जब कांग्रेस हमारे विचारों को गाली देगी तब तब उसके नंबर और मेंबर दोनों ही घटेंगे। लोकसभा में उनके नंबर कम हो गए। गुजरात में विधानसभा के सदस्य कम हो गए। बंगाल, उत्तर प्रदेश में भी उनके विधानसभा के सदस्य कम हो गए हैं।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जब-जब कांग्रेस हमारे विचारों को गाली देगी तब तब उसके नंबर और मेंबर दोनों ही घटेंगे। लोकसभा में उनके नंबर कम हो गए। गुजरात में विधानसभा के सदस्य कम हो गए। बंगाल, उत्तर प्रदेश में भी उनके विधानसभा के सदस्य कम हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मूल काम विभाजनकारी राजनीति करना है, जातिगत राजनीति यह करते हैं। सांप्रदायित बातें यह करते है। जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के मेंबर हैं वह ऐसी ही बाते करते हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और कमलनाथ अपमान यात्रा कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि सेना और राष्टÑभक्तों का अपमान कांग्रेस करती रहती है।

Also READ

सर्जिकल स्टाइक को फर्जी कहने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी ने सेना पर सवाल उठाये,एयर स्टाइल पर सवाल उठाये हैं। ये उल्टा बोलते है कि चीन की सेना के जवान हमारे जवानों को पीट रहे हैं और अब कह रहे है कि अग्निवीर सैनिकों को जूते मार कर निकाल देंगे। राहुल गांधी को राजनीति करने के लिए कोई और शब्द नहीं मिल रहा था राजनीति करने के लिए। देश के सैनिकों से राहुल गांधी को इतनी नफरत क्यों हैं। उन्होंने स्पष्ट करना चाहिए।

MP Breaking News : हमारा विद्यालय हमारा कोष योजना चलाएंगी सरकार

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button