MP Breaking News : वीडी शर्मा बोले – अच्छा व्यवहार और चुनाव की तैयारियों पर हो फोकस

MP Breaking : वीडी शर्मा ने भोपाल और बैरसिया के भाजपा के 70 पार्षदों को जनता के बीच सक्रिय रहने और जनहित के कार्य करने के टिप्स दिए। जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल और बैरसिया के भाजपा के 70 पार्षदों को जनता के बीच सक्रिय रहने और जनहित के कार्य करने के टिप्स दिए। जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

इस आयोजन में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री विश्वास सांरग ने भी पार्षदों को पार्टी की रीति-नीति का पालन करने के संबंध में बताया। वॉल्मी में आयोजित हुए भोपाल और बैरसिया नगरीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को ट्रैनिंग कार्यक्रम में बताया गया कि जनता के बीच कैसा व्यवहार रखा जाए। सोशल मीडिया पर किस तरह से एक्टिव रहा जाए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि को अपना व्यवहार और बोलने का सलीखा अच्छा रखना चाहिए। पार्षदों का हर वक्त जनता से वास्ता रहता है। इसलिए उनके व्यवहार को ज्यादा नोटिस किया जाता है। इसलिए जनता के बीच में अच्छा बोले, उनकी परेशानी को अच्छे से सुने उसे हल करवाने का अपनी और से प्रयास करते रहे।

Also READ

उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव भी आ रहे हैं। इस चुनाव में एक-एक पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। हर पार्षद को अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाना होगी। प्रशिक्षण में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने भाजपा के विचार,कार्यपद्धति एवं समन्वय की जानकारी पार्षदों को दी। वहीं सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग कैसे ज्यादा से ज्यादा करें। सरकार की योजनाओं से लेकर अपने काम का प्रचार-प्रसार इसके जरिए करते रहने का भी उन्होंने पार्षदों से कहा है।

MP Breaking News : पति और पत्नी दोनों को मिलेगा पट्टा और लोन, CM शिवराज ने की शुरुआत

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button