MP Election 2023 : दिग्विजय ने ली सीएक क्षेत्र में बैठक, हारी हुई सीटों पर करेंगे मंथन

MP Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले पंगत में संगत कर प्रदेश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले फिर सक्रिय हो गए हैं।

MP Assembly Election 2023 : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले पंगत में संगत कर प्रदेश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले फिर सक्रिय हो गए हैं। भोपाल जिले की लगातार हार रही सीटों पर बैठक करने के बाद वे आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पहुंचे हैं।

दिग्विजय सिंह अगले दो महीनों में 65 सीटों पर जाएंगे। वे सभी वे सीटे हैं जो कांग्रेस लंबे अरसे से हार रही है। दिग्विजय सिंह आज सुबह बुधनी विधानसभा क्षेत्र के रेहटी पहुंचे, यहां पर उन्होंने पहले मंडलम और सेक्टर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पार्षद, कांग्रेस समर्थित जनपद, जिला पंचायत सदस्यों से भी मुलाकात की। रेहटी के बाद वे दोपहर में नसरूल्लागंज होते हुए शाम को टिमरनी भी जाएंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button