MP Election 2023: माया नारोलिया बोलीं – नीतीश कुमार का बयान उनकी घटिया मानसिकता को करता है उजागर

MP Assembly Election 2023: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति की गई अमर्यादित भाषा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा ऐतराज जताया है।

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति की गई अमर्यादित भाषा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा ऐतराज जताया है। आज नीतिश कुमार की अमर्यादित भाषा को लेकर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर धरना देकर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर उनसे इस्तीफे की मांग की।

भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया बैतूल में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बयान निर्लज्जता से भरा हुआ है। एक राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र के मंदिर में जिस तरह की बात कही गयी वह बेहद आपत्तिजनक तो है ही साथ ही नीतीश कुमार की घटिया मानसिकता को भी उजागर करती है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। नारोलिया ने कहा कि प्रदेश के जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री जो अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता है। किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सदन में ऐसी भाषा का उपयोग करना उनके मानसिक दिवालियापन का परिचय देता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है उन्हें त्यागपत्र देना चाहिए।

MP Election 2023: नरेंद्र मोदी बोले – आपके एक वोट में त्रिशक्ति का सामर्थ्य, हर वोट करेगा तीन कमाल

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button