MP Government Employees Arrears: सरकारी कर्मियों की 600 से 5700 तक बढ़ेगी सैलरी

Government Employees Arrears In MP: एमपी में सरकार ने एरियर की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों को 10 महीने का एरियर मिलेगा। 57,000 रुपए से लेकर 7,000 रुपए तक की राशि कर्मचारियों को एरियर के रूप में मिलेगा। सीएम ने कहा है कि यह राशि किस्तों में दी जाएगी।

MP Government Employees Arrears: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. एमपी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। सरकार ने चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि कर्मचारियों को एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा। यानी सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 10 महीने का एरियर मिलेगा। साथ ही उनकी सैलरी में भी इजाफा होगा। आइए आपको बताते हैं कि सरकारी कर्मियों का एरियर कितना बढ़ेगा।

सैलरी में होगी 5700 रुपए तक की बढ़ोतरी

दरअसल, एमपी में सरकारी कर्मचारियों को 2023 तक 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा। ऐसे में अधिकारियों से लेकर फोर्थ ग्रेड कर्मचारियों तक को इसका लाभ मिलेगा। फर्स्ट क्लास श्रेणी में अफसर आते हैं, इनकी सैलरी हर महीने 5000 से 5700 रुपए तक बढ़ेगी।

वहीं, सेकंड क्लास के कर्मियों की सैलरी 2300 से 3200 रुपए तक बढ़ेगी। थर्ड ग्रेड में 800 से 1350 और फोर्थ ग्रेड में 600 से 700 रुपए तक सैलरी बढ़ेगी।

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: लड़की पर आया भूत, अजीबो-गरीब Video हो रहा Viral

एरियर में बड़ा लाभ – MP Government Employees Arrears

सीएम मोहन यादव की घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों को 10 महीने का एरियर मिलेगा। इसके मुताबिक क्लास वन अधिकारियों को 57,000 रुपए तक मिल सकते हैं। क्लास टू के लोगों को 32,000 रुपए, थर्ड ग्रेड के लोगों 14,000 और फोर्थ ग्रेड के कर्मियों को 7,000 रुपए तक एरियर मिलेगा। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि एरियर की राशि एकमुश्त नहीं मिलेगी। यह किस्तों में दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि दिसंबर 2024 से लेकर मार्च 2025 तक एरियर का भुगतान किया जाएगा। सभी किस्तों में बराबर राशि दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से खजाने पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

https://www.ujjwalpradesh.com/spirituality/rashifal/05-november-rashifal-read-todays-horoscope/

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button