MP IPS Transfer List: प्रदेश में 10 IPS अफसरों के हुए तबादले, SP भी बदले

MP IPS & SP Transfer List: एक बार फिर प्रदेश में 10 IPS अफसरों का तबादला किया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना गृह विभाग ने जारी की है। नर्मदापुरम रेंज का अतुल सिंह को नया आईजी बनाया गया है।

MP IPS & SP Transfer List: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. एक बार फिर प्रदेश में 10 IPS अफसरों का तबादला किया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना गृह विभाग ने जारी की है। नर्मदापुरम रेंज का अतुल सिंह को नया आईजी बनाया गया है। वहीं जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा 3 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

इनके बदले एसपी

मध्य प्रदेश में सोमवार की दोपहर 10 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। आज दोपहर गृह विभाग ने तबादले के आदेश जारी किए। नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली को पुलिस महानिरीक्षक, बिसबल भोपाल पुलिस मुख्यालय का प्रभार मिला है। इसके अलावा सिंगरौली, छिंदवाड़ा और शहडोल जिले के एसपी भी बदले गए हैं।

Also Read: CG Waqf Board: वक्फ बोर्ड की इजाजत के बगैर नमाज के बाद तकरीर नामुमकिन!

बदले गए ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक

भोपाल पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मीनाक्षी शर्मा को भोपाल के समुदायिक पुलिसिंग और आर।टी।आई पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार को नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

Also Read: Indore News: हिंदू परिवार ने घर के दरवाजे पर लिख दिया ‘यह मकान बिकाऊ है, मुस्लिम प्रताड़ना से हैं परेशान…’

यहां देखें तबादलों की सूची

  • मीनाक्षी शर्मा- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सामुदायिक पुलिसिंग व आरटीआई पुलिस मुख्यालय, भोपाल
  • इरशाद वली- पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल
  • मिथिलेश कुमार- पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन
  • तुषार कांत- उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल पुलिस मुख्यालय
  • अतुल सिंह- उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज
  • वहीं छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को सिंगरौली का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा रामजी श्रीवास्तव को शहडोल का एसपी और अजय पांडेय को छिंदवाड़ा का एसपी बनाया गया है।

https://www.ujjwalpradesh.com/zara-hatke/a-little-life-was-put-on-a-moving-train-see-viral-video/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button