MP Job Recruitment: प्रदेश में जल्द शुरू होगी एक लाख नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया

MP Job Recruitment: प्रदेश में खाली पदों भर्ती नहीं होने के कारण विभिन्न विभागों में आउटसोर्स और संविदा पर कर्मचारी रखे गए हैं। अब विभागों में ख़ाली पदों की जानकारी लेकर उन रिक्त पदों के लिए नए लोगों को भर्ती किया जाएगा।

MP Job Recruitment: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में रोज़गार ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ी ख़बर है। मध्य प्रदेश में जल्द ही एक लाख नए पदों पर भर्ती शुरू करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। मुख्य सचिव अनुराग ने सभी विभागों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए जानकारी मांगी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में खाली पदों भर्ती नहीं होने के कारण विभिन्न विभागों में आउटसोर्स और संविदा पर कर्मचारी रखे गए हैं। बताया जाता है अब विभिन्न विभागों में ख़ाली पदों की जानकारी लेकर उन रिक्त पदों के लिए नए लोगों को भर्ती किया जाएगा।

Also Read: Made In India Bullet Train: भारत में बनी बुलेट ट्रेन की रफ्तार होगी 280 किमी प्रति घंटे, जानें खासियत

विभागों से मुख्य सचिव ने साल 2024 में रिक्त पदों की मांगी जानकारी

प्रदेश में विभिन्न विभागों में अभी साढ़े सात लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागों को पत्र जारी कर 2024 में रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। मुख्य सचिव ने विभागों से यह भी पूछा है कि अगस्त 2022 तक की श्रेणी में कितने पदों की भर्ती की गई और उनके परिणाम जारी हुए या नहीं और चयनित अभ्यर्थियों ने पदभार ग्रहण किया या नहीं।

Also Read: Bihar News: बिहार में अब नाबालिगों पर नहीं होगी FIR, बिहार पुलिस की नई गाइडलाइन्स

साल 2025 के अंत तक प्रारंभ हो जाए नियुक्तियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सभी विभागों से मुख्य सचिव ने जानकारी भी साझा करने को कहा है कि गत 31 मार्च 2024 तक कितने पद के संबद्ध के रिक्त हो जाएंगे और वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज कर भर्ती के लिए कब स्वीकृति ली गई। मालूम हो, जनवरी से ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की प्लानिंग की गई है ,लक्ष्य है कि साल 2025 के अंत तक नियुक्तियाँ प्रारंभ हो जाए।

पापा के लिए बेटे का धांसू डांस, देख फूट फूट कर रोने लगे लोग, देखें वायरल वीडियो

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button