MP Lok Sabha Election Result : मध्‍य प्रदेश में 9 सीटें जीती और 20 पर जीत की ओर भाजपा

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result 2024: प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर वोटों की गिनती अब अंतिम समय पर आ चुकी है। मध्य प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Result 2024: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर वोटों की गिनती अब अंतिम समय पर आ चुकी है। मध्य प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है। इस बार कांग्रेस ने छिंदवाड़ा सीट भी गंवा दी है। अभी तक प्रदेश में भाजपा ने 9 सीटों पर कब्जा कर लिया है वहीं 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं।

प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, ज्‍योतिरादित्‍य सिं‍धि‍या के साथ ही नामी चेहरे विशाल बढ़त बना चुके हैं। इंदौर में भाजपा उम्‍मीदवार शंकर लालवानी रिकॉर्ड 11,75,092 वोटों के अंतर से जीते हैं वहीं नोटा को भी रिकॉर्ड 2,18,674 वोट मिले हैं।

Also Read: Toll Tax Rule: एक्सप्रेसवे पर बढ़ा चार्ज, अब चुकाना होंगा इतना TAX

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीट पर जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा सीट जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को क्लीन स्वीप से रोका था। इस बार ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। एग्जिट पोल में भाजपा के इस बार क्लीन स्वीप का अनुमान लगाया गया था।

Modi 3.0 LIVE Updates: नरेंद्र मोदी के सिर सजेगा ताज, पर चलानी पड़ेगी गठबंधन सरकार

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button