MP News : 15 देशों के 350 विद्वान जुटे 7वें इंटरनेशनल धर्म-धम्म सम्मेलन में

Latest MP News : राजधानी 7वें इंटरनेशनल धर्म-धम्म सम्मेलन की साक्षी बनी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में 15 देशों के 350 से ज्यादा विद्वान और पांच देशों के संस्कृति मंत्री भी शामिल हुए।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश की राजधानी भोपाल शुक्रवार को 7वें इंटरनेशनल धर्म-धम्म सम्मेलन की साक्षी बनी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में 15 देशों के 350 से ज्यादा विद्वान और पांच देशों के संस्कृति मंत्री भी शामिल हुए। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित नए युग में मानववाद के सिद्धांत पर केंद्रित इस सम्मेलन का आयोजन 5 मार्च तक होगा।

धर्म-धम्म के वैश्विक विचारों को मंच प्रदान करने वाले सम्मेलन में भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सहभागिता रहेगी। पहले दिन उद्घाटन-सत्र के अतिरिक्त अनूठा मंत्री सत्र भी होगा। इसमें 5 देशों के मंत्री सांस्कृतिक सामंजस्य और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इस सत्र में भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत के मंत्री शामिल होंगे।

115 शोध पत्र पढ़े जाएंगे

तीन दिवसीय सम्मेलन में 4 मुख्य सत्र में 25 विद्वान विचार रखेंगे। इसी दौरान 15 समानांतर सत्र भी होंगे, जिसमें सम्मेलन की थीम नए युग में मानववाद का सिद्धांत पर केंद्रित 115 शोध-पत्र पढ़े जाएंगे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button