MP News : 367 DSP और 278 पद निरीक्षकों के पद प्रदेश में रिक्त

Latest MP News : पुलिस महकमे में DSP के 367 पद और निरीक्षकों के 278 पद खाली है। महकमे में अप्रैल 2021 से अब तक 199 उप निरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. पुलिस महकमे में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के 367 पद और निरीक्षकों के 278 पद खाली है। महकमे में अप्रैल 2021 से अब तक 199 उप निरीक्षकों को कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया है। जबकि 273 निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी का प्रभार दिया गया।

वर्ष 2021 की डीपीसी के समयावधि में निरीक्षकों के रिक्त पदों की संख्या 770 थी। इसके साथ ही 25 फीसदी अप्रत्याशित रिक्तियां मिलाकर यह संख्या 968 हो गई थी। कार्यवाहक निरीक्षकों के पद पर 199 को प्रभार देने के बाद वर्ष 2023 के अंत तक निरीक्षकों के रिक्त पद की संख्या 375, अप्रत्याशित रिक्तियां 25 प्रतिशत यानि 94 हैं। अप्रैल 2021 से अब तक 237 कार्यवाहक डीएसपी बनाए गए हैं। इस सवाल के उत्तर में यह भी बताया गया कि प्रदेश में डीएसपी और एएसपी के 1 हजार 269 पद स्वीकृत हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button