MP News: फिर राज्य सरकार लेगी खुले बाजार से चार हजार करोड़ रुपये का कर्ज

Latest MP News: प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में एक साथ एक-एक हजार करोड़ रुपए डालने के बाद अब राज्य सरकार राज्य की जरुरतों के लिए चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज खुले बाजार से लेने जा रही है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में एक साथ एक-एक हजार करोड़ रुपए डालने के बाद अब राज्य सरकार राज्य की जरुरतों के लिए चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज खुले बाजार से लेने जा रही है। राज्य सरकार 11 वर्ष के लिए यह कर्ज लेगी। खुले बाजार से कर्ज लेने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई आॅफिस में तेरह जून को ऑनलाईन प्रस्ताव वित्तीय संस्थाओं से प्राप्त किए गए है।

रिजर्व बैंक के कोर बैंकिंग साल्युशन ई कुबेर सिस्टम के जरिए कर्ज के लिए वित्तीय प्रस्ताव प्राप्त किए गए। इन प्रस्तावों में से जो वित्तीय संस्था राज्य सरकार को सबसे कम दरों पर और राज्य सरकार की शर्तो पर कर्ज देने को तैयार होगी उन सफलतम बिडर्स से चौदह जून को राज्य सरकार चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। कर्ज 11 वर्षो के लिए लिया जाएगा और चौदह जून 2034 को सरकार यह कर्ज वापस लौटाएगी।

पहले ही 3 लाख 31 हजार करोड़ का कर्ज

राज्य सरकार पर पहले से ही 3 लाख 31 हजार 651 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें पावर बांड और कंपनशेशन के 6 हजार 624 करोड़, बाजार ऋण 2 लाख 817 करोड़, वित्तीय संस्थाओं से कर्ज 14 हजार 620 करोड़, केन्द्र सरकार से लोन और एडवांस के रुप में प्राप्त 18 हजार 472 करोड़ रुपए तथा राष्ट्रीय बचत योजना की विशेष सिक्योरिटी से प्राप्त 38 हजार 498 करोड़ रुपए का कर्ज शामिल है।

https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-news-leave-order-issued-after-one-and-a-half-hour-of-office-opening-in-satpura/

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button