MP News : अजय सिंह यादव बोले – भाजपा निकाल रही 200 करोड़ के कार्यालय की विकास यात्रा

Latest MP News : प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा है कि मप्र की भाजपा सरकार में केवल और केवल अपराधों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार का विकास हुआ है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा है कि मप्र की भाजपा सरकार में केवल और केवल अपराधों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। प्रदेश में किसानों के पास खाद-बीज नहीं, 35 लाख किसान डिफाल्टर हो गए, भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार नहीं और ऐसे में भाजपा किस मुंह से विकास यात्रा निकाल रही है।

यादव ने कहा कि प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार और जंगलराज का आलम है, केवल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भ्रष्टाचार से धन संग्रह एवं विकास हुआ है, साथ ही भोपाल में बन रहा भारतीय जनता पार्टी का 200 करोड़ का अलीशान कार्यालय, प्रदेश की महंगाई, बेरोजगारी का दंश झेल रही परेशान जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है। भाजपा नेता जनता को दिये जा रहे तरह-तरह के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय अपनी जेबें भरने में लगे हुये हैं, उन्हंे उनके सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button