MP News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोल समागम में पहुंचे, माता शारदा के किए दर्शन

Latest MP News : केंद्रीय मंत्री अमित शाह खजुराहो एयरपोर्ट होकर मैहर पहुंचे और माता शारदा के दर्शन कर माथा टेका। इसके बाद सतना में कोल जनजाति के समागम में शामिल हुए।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. केंद्रीय मंत्री अमित शाह शुक्रवार को खजुराहो एयरपोर्ट होकर मैहर पहुंचे और माता शारदा के दर्शन कर माथा टेका। इसके बाद सतना में कोल जनजाति के समागम में शामिल हुए। शाह आज सतना में नाइट हाल्ट करेंगे और कल सुबह खजुराहो होकर यूपी के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को खजुराहो एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अगवानी की। इसके बाद दोनों ही नेता मैहर पहुंचे और जगतजननी शारदा माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। शाह का शुक्रवार को सतना में बने मेडिकल कालेज का लोकार्पण कार्यक्रम भी है। इसके बाद वे स्थानीय होटल में रुकेंगे और विन्ध्य क्षेत्र के जिलों की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विन्ध्य में बीजेपी की सीटों का परचम लहराए रखने की रणनीति से अवगत कराएंगे।

शाह की अगवानी के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार को ही सतना पहुंच गए हैं और वहां तैयारियों का जायजा लिया है। शुक्रवार को सतना में शबरी महोत्सव के अंतर्गत होने वाली सभा के दौरान प्रदेश भर के कोल जनजाति के एक लाख लोगों के बीच सीएम चौहान नई घोषणा का ऐलान भी कर सकते हैं।

विन्ध्य में कार्यकर्ताओं का गुस्सा कम करने पर फोकस

विन्ध्य क्षेत्र ने पिछले विधानसभा में बीजेपी को सबसे अधिक सीटें दी थीं लेकिन उसके हिसाब से पार्टी और सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इससे विन्ध्य के कार्यकर्ता उपेक्षित मान रहे हैं और उनमें गुस्सा भी है। केंद्रीय नेतृत्व को इसकी जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि सतना में शाह का पहली बार रात्रि विश्राम और बैठक इसी के मद्देनजर तय की गई है। इस बैठक में विन्ध्य के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों की भी मौजूदगी रहेगी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button