MP News: आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश संयुक्त प्रयास

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश एवं आयुष दवादाज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति भोपाल के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा केबिनेट मंत्री से मुलाकात कर आयुष कर्मचारियों की १३ सूत्रीय मांगो पर अपना पक्ष रखा।

IMG 20230727 WA0009 MP News: आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश संयुक्त प्रयास

मध्य प्रदेश निगम मंडल कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा एवं आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जैन के संयोजन मे प्रतिनिधि मंडल ने आयुष विभाग के कर्मचारियों की बर्षो से लंबित मांगो के शीघ्र निराकरण हेतु संघ का १३ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

IMG 20230727 WA0010 MP News: आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश संयुक्त प्रयास

आयुष विभाग द्वारा बर्ष २००९ मे नियमित किये गये संविदा कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना, आयुष महिला स्वास्थ कार्यकर्ताओं को तृतीय श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने हेतु, आयुष विभाग मे पदस्थ औषधालय सेवकों को वंचित वेतन मान एवं पदनाम परिवर्तन हेतु, अंशकालीन स्वच्छकों को पूर्णकालिक कर्मचारियों का दर्जा, बर्ष २०१४ मे नियुक्त संविदा कर्मचारियों को नियमित वेतनमान हेतु, हेल्थ वेलनेश सेंटरों मे पदस्थ कर्मचारियों को नियमित वेतनमान हेतु, बर्ष २०२३ मे नवनियुक्त आयुष कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पूर्व की भांति दो बर्ष एवं नियमित वेतन मान का १०० प्रतिशत वेतन हेतु, आयुष नर्सेज कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तन कर आयुष नर्सिंग ऑफिसर हेतु आदि १३ सूत्रीय मांगो पर बिंदुबार चर्चा की। आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के इस संयुक्त प्रयास के दौरान प्रतिनिधि मंडल मे मनोज शर्मा एवं आयुष दवासाज कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की अध्यक्ष संतोषी सूर्यवंशी उपस्थित रहीं।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Back to top button