MP News : भाजपा 18 हजार सी ग्रेड के बूथों की करेगी माइक्रोलेवल समीक्षा

Latest MP News : प्रदेश में 65 हजार से अधिक बूथों में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का टारगेट लेकर चल रही बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान के बाद बूथों की ग्रेडिंग कराएगी।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में 65 हजार से अधिक बूथों में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का टारगेट लेकर चल रही बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान के बाद बूथों की ग्रेडिंग कराएगी। इस ग्रेडिंग में सबसे अधिक निशाने पर वे बूथ होंगे जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ता है। इन बूथों को पार्टी ने सी ग्रेड वाले बूथों में शामिल किया जाएगा। यहां माइक्रो प्लानिंग के लिए हर उस बिन्दु पर विचार किया जाएगा जिसके कारण संबंधित बूथ पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ता है।

बीजेपी का बूथ विस्तारक अभियान 2.0 इसी माह 25 मार्च तक चलने वाला है। इस अभियान के बाद प्रदेश भर में भाजपा द्वारा बूथों की ग्रेडिंग पर काम किया जाएगा। चुनाव से पहले होने वाली इस ग्रेडिंग का काम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अपने स्तर पर पूर्व में किया जा चुका है और अब प्रदेश नेतृत्व भी इसी पर काम करेगा। सूत्र बताते हैं कि सभी 65 हजार बूथों को पार्टी ने ए प्लस, ए, बी, सी ग्रेड में बांटने का फैसला किया है।

ए प्लस ग्रेड में वे बूथ शामिल होंगे जहां भाजपा को बीस या अधिक सालों में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा। ए ग्रेड में वे बूथ होंगे जहां पिछले दस सालों से पार्टी जीत रही है और मजबूत स्थिति में मानी जाती है। बी ग्रेड में वे बूथ होंगे जहां बीजेपी कभी हारती और कभी जीतती रही है। सी ग्रेड में वे बूथ शामिल होंगे जहां बीजेपी कभी जीत नहीं पाती है। बताया जाता है कि सी ग्रेड वाले बूथों की संख्या 18 हजार है। इसलिए बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सी कैटेगरी में चिन्हित किए गए उन 18 हजार बूथों की माइक्रोलेवल पर समीक्षा कर उन कारणों को खोजेंगे, जिनके चलते बूथ पर कम वोट मिलते हैं।

नड्डा के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 26 मार्च को भोपाल प्रवास की तैयारियों को लेकर भोपाल जिले के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपे जाने वाले दायित्वों पर चर्चा हुई। इसके बाद शर्मा ने पुराने भाजपा कार्यालय स्थल का निरीक्षण किया और जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भूमिपूजन करने वाले हैं, वहां की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने 23 मार्च 2020 को नई सरकार के गठन के बाद प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए गए कामों की जानकारी दी। इस दौरान लिए गए विकास के महत्वपूर्ण सोपानों और महत्वपूर्ण फैसलों से भी अवगत कराया गया।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button