MP News: इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्‍या, आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी

Latest MP News: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, इंदौर. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की और कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे – बैनर लगवा रहा था। रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी। तभी दो बदमाश आए और दनादन फायर कर दिए।

एक गोली मोनू के सीने में लगी और एक गोली दायें हाथ को छूते हुए निकल गई। साथी उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनू कल्याणे विधानसभा क्रमांक-3 में काफी सक्रिय था। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों में से एक था। मोनू भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी था।

Also Read: Weekly Horoscope 24 To 30 June 2024: पढ़ें मेष से लेकर मीन का साप्ताहिक राशिफल

दो आरोपितों को नामजद बनाया

जानकारी के मुताबिक दो लोगों पीयूष और अर्जुन को पुलिस ने नामजद आरोपित बनाया है। मोनू के बारे में बताया जाता है वह ब्याज पर रुपये भी चलाता था। मोनू के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं।

लॉन्चिंग के तुरंत बाद ही घरों पर गिरा रॉकेट का हिस्सा, देखें वायरल वीडियो

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button