MP News: भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां जनता तक पहुंचाएंगी सरकार की उपलब्धियां
Latest MP News: बीजेपी हर बूथ तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उस क्षेत्र के सांसद और विधायकों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए टोलियां बनाने का काम पूरा कर चुकी है।
Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. बीजेपी हर बूथ तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उस क्षेत्र के सांसद और विधायकों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के लिए टोलियां बनाने का काम पूरा कर चुकी है। इन टोलियों से कैसे काम कराए जाने हैं और जनता तक क्या उपलब्धियां पहुंचाना है, इसको लेकर सभी पदाधिकारियों को प्लानिंग बताने का काम अंतिम दौर में है।
शनिवार को पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके बाद राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ली।
बीजेपी प्रदेश संगठन द्वारा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और बीजेपी सांसदों, विधायकों के साथ बैठक के बाद अब युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी और एसटी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला कार्यक्रम प्रभारियों को शनिवार को भोपाल तलब किया गया है।
इन सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक प्रदेश कार्यालय में हो रही है जिसमें पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल के साथ राज्य सरकार के कामों को लेकर चर्चा की गई। बीजेपी अपने दिग्गजों और विधायक, सांसदों को फील्ड में एक्टिव बनाए रखने 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए हर लोकसभा, विधानसभा और जिला स्तर पर टोलियां बन चुकी है।
53 प्रतिशत बूथों पर ओबीसी कार्यकर्ता
इसके पहले बीजेपी प्रदेश संगठन ने शुक्रवार को ओबीसी मोर्चा की बैठक ली। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के सम्मानजनक प्रतिनिधित्व सहित उनके सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए गंभीरता और प्राथमिकता से सभी कदम उठा रही है। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि आने वाले चुनावों में भी पिछड़ा वर्ग समाज का अधिक से अधिक सहयोग और समर्थन मिले इसके लिए मोर्चा कार्ययोजना बनाएं।
ALSO READ: नीमच में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 4 घायल
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 64 हजार बूथों में से 63 हजार 600 से अधिक बूथ डिजिटल हो चुके हैं। इनमे से 53 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष हमारे पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता हैं। प्रदेश में पिछडा वर्ग की इतनी बड़ी ताकत हमारे पास है। इस ताकत का उपयोग करते हुए हमें सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को नीचे तक ले जाने का काम करना है।
https://www.ujjwalpradesh.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-news-children-learned-tricks-of-education-from-deputy-collector-nisha-bangare/