MP News: कांग्रेस की मीडिया विभाग में हुआ बदलाव, 53 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मई सोमवार को प्रदेश मीडिया विभाग का पुनर्गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मई सोमवार को प्रदेश मीडिया विभाग का पुनर्गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में किया गया। यह निर्णय वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनसरोकारों, तथा भाजपा सरकार की विफलताओं के गहन विश्लेषण के उपरांत लिया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने कहा कि: मीडिया विभाग को और अधिक सशक्त, संगठित एवं जनसंवेदनशील बनाया जाना समय की माँग है। कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों, वैकल्पिक दृष्टिकोण एवं भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया गया है।
मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं को मुखर रूप से सामने लाना, सत्तारूढ़ दल की नाकामियों को उजागर करना तथा लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त बनाना इस पहल का मूल उद्देश्य है। जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह मीडिया टीम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। यह पुनर्गठन पार्टी की संगठनात्मक दृष्टि, युवा ऊर्जा और अनुभवी नेतृत्व का समन्वय दर्शाता है।
इसी क्रम में प्रस्तुत की गई प्रवक्ताओं की सूची को औपचारिक रूप से अनुमोदन प्रदान किया गया है। यह टीम अनुभवी, जागरूक और प्रतिबद्ध प्रवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करती है, जो मीडिया मंचों पर पार्टी की नीति और विचार दृढ़ता से रखेंगे।