MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को टोक्यो में ब्रिजस्टोन मुख्यालय का दौरा किया

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में 2024 -25 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण दिया

MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को टोक्यो में ब्रिजस्टोन मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान ब्रिजस्टोन कॉर्पोरेशन के ग्लोबल सीईओ शुइची इशिबारी के साथ मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फरवरी 2024-25 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण देते हुए कहा कि ब्रिजस्टोन समूह मध्यप्रदेश में पीथमपुर में संयंत्र स्थापित कर शानदार कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में यात्री वाहनों और ट्रकों के टायर उत्पादन के अलावा अन्य विविध क्षेत्रों में विस्तार की अपार संभावनाएँ है। मध्यप्रदेश में स्मार्ट और उन्नत विर्निमाण प्रौद्योगिकियों पर आधारित अनुसंधान और विकास केन्द्र स्थापित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ब्रिजस्टोन को राज्य में हर प्रकार का सहयोग देने के लिये प्रतिबद्ध है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में समूह को भागीदारी औद्योगिक विकास और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में संभावनाओं में वृद्धि करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ब्रिजस्टोन के साथ दीर्घकालिक और सशक्त सदृढ़ साझेदारी के लिये तत्पर है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button