MP News : भगोरिया पर्व में शामिल होंगे सीएम शिवराज, ड्रोन से की जाएगी निगरानी

Latest MP News : होली के पहले मनाए जाने वाले इस भगोरिया पर्व में CM शिवराज सिंह भी पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा भाजपा के कई पार्टी पदाधिकारियों और विधायक, सांसद का भी यहां जमावड़ा लग रहा है।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. चुनावी साल में भगोरिया पर्व कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के निशाने पर है। होली के पहले मनाए जाने वाले इस भगोरिया पर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा भाजपा के कई पार्टी पदाधिकारियों और विधायक, सांसद का भी यहां जमावड़ा लग रहा है।

सीएम चौहान सोमवार को अलीराजपुर जिले के उमराली रोड के बाद धार जिले के मनावर में भगोरिया पर्व के गैर में शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी, वॉच टावर आदि की व्यवस्था की गई है। यहां आदिवासी ढोल मांदल के साथ गैर में निकल रहे हैं। पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं पारंपरिक वेषभूषा में भगोरिया में शामिल आदिवासी मेलों में भी शामिल हो रहे हैं।

पूर्व सीएम कमलनाथ पर पलटवार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा लाड़ली बहना योजना से अधिक राशि महिलाओं को देने की घोषणा पर पलटवार किया है। चौहान ने कहा कि जो कमलनाथ आदिवासी महिलाओं को आहार अनुदान के बदले दिए जाने वाले एक हजार रुपए सरकार में आते ही बंद कर चुके थे और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारी होने पर जीवन भर राशि देने के लिए योजना बनाने की बात वचन पत्र में कह चुके थे, उन्होंने सरकार में रहते तो कुछ किया नहीं है और अब बहनों के हित की बात कर रहे हैं।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button