MP News : CM शिवराज बोले – नाथ बताएं सहरिया बैगा को क्यों नहीं दिए 1000 रुपए

Latest MP News : CM शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नाथ से सवाल किया है कि वे 15 माह की कांग्रेस सरकार में सहरिया, बैगा, भारिया वर्ग की आदिवासी महिलाओं को दिए जाने वाले 1000 रुपए की राशि क्यों नहीं दे रहे थे? यह बताएं।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया है कि वे 15 माह की कांग्रेस सरकार में सहरिया, बैगा, भारिया वर्ग की आदिवासी महिलाओं को दिए जाने वाले एक हजार रुपए की राशि क्यों नहीं दे रहे थे? यह बताएं।

चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहित योजनाएं बंद करने का काम कमलनाथ सरकार में हुआ है। एक हजार रुपए मिलने पर आदिवासी महिलाएं अपने परिवार का भरण पोषण और अन्य दैनंदिन आवश्यकताओं की पूर्ति कर लेती थीं, जिसे रोकने का काम कमलनाथ सरकार ने किया है। इसकी वजह बताएं।

इधर, नाथ का सवाल…कहां है गोकुल गांव

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि गोकुल ग्राम कहां है। नाथ ने ट्वीट में सीएम पर आरोप लगाया कि आपने तो गो माता के नाम पर भी झूठ बोला है। भाजपा के घोषणापत्र में आपने वादा किया था कि स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और प्रचार के लिए प्रदेश में राष्टÑीय गोकुल मिशन की तर्ज पर 50 गोकुल ग्रामों का विकास अगले पांच सालों में किया जाएगा। जवाब दीजिए कहां है ये गोकुल ग्राम।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button